गूगल ने वैज्ञानिक यूआर राव की जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी


सर्च इंजन गूगल ने वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव की 89वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


भाषा भाषा
देश Updated On :

बेंगलुरु। सर्च इंजन गूगल ने वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव की 89वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डूडल में प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक की एनिमेटेड तस्वीर दिख रही है और उनके पीछे पृथ्वी और सितारे नजर आ रहे हैं।

वहीं, ‘गूगल डूडल वेबसाइट’ पर लिखा है, ‘‘ प्रोफेसर राव जन्मदिन मुबारक। आपकी तारकीय प्रोद्योगिकी की उपलब्धियां आज भी आकाशगंगा में महसूस की जाती हैं।’’

राव का जन्म 10 मार्च 1932 को कर्नाटक के एक दूरस्थ गांव में हुआ था। राव ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्मिक-रे भौतिकशास्त्री के तौर की थी। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भी रहे।

राव का निधन 24 जुलाई 2017 को बेंगलुरु में हुआ था।



Related