असम में मंगलवार को खुले सरकारी कार्यालय, कर्मचारियों ने लॉकडाउन प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी के नियमों का किया पालन


अधिकारियों के अनुसार15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 के लिए राष्ट्रीय निर्देश में कार्यालयों में सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा गया है। इसका कड़ाई से पालन किया गया। गुवाहाटी में असम राज्य परिवहन निगम की ओर से मुहैया कराई गईं बसों में कर्मचारी घर से कार्यालय और दफ्तर से घर गए।


भाषा भाषा
देश Updated On :

गुवाहाटी। असम में सरकारी दफ्तर मंगलवार को खुले। लॉकडाउन के बीच सरकारी कामकाज को संचालित करने के लिए 33 फीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर आए। अधिकारियों ने बताया कार्यालय आए कर्मचारियों ने लॉकडाउन प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया और वे एक –दूसरे से छह फुट की दूरी पर बैठे।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 के लिए राष्ट्रीय निर्देश में कार्यालयों में सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा गया है। इसका कड़ाई से पालन किया गया। गुवाहाटी में असम राज्य परिवहन निगम की ओर से मुहैया कराई गईं बसों में कर्मचारी घर से कार्यालय और दफ्तर से घर गए।
कर्मचारियों ने दावा किया कि राज्य के अन्य हिस्सों में कर्मी अपने निजी वाहन से कार्यालय गए।असम समेत देश भर में तीन मई तक लॉकडाउन है। बता दें  कि आसाम में कोरोना के अब तक 35 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें से 19 लोगों के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं इस महामारी से प्रदेश में अभी एक व्यक्ति की मौत हुई है।



Related