लापता बच्चों की तलाश में हजारों किमी दूर तक पहुंची हेड कांस्टेबल, मिला प्रमोशन


दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका की लगन और मेहनत की खूब तारीफ हो रही है। उनकी इस मेहनत और लगन के चलते उन्हें समय से पहले ही प्रमोशन मिल गया है। ऐसे में वो दिल्ली पुलिस की पुरस्कार योजना के तहत जल्द पदोन्नति पाने वालीं पहली पुलिस कर्मी बन गई हैं।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
देश Updated On :

नई दिल्ली। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं हैं। आईटी कंपनी से लेकर सीमा सुरक्षा और देश सेवा में वे कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। कुछ ऐसा ही दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल सीमा ढाका ने किया है जिसके लिए उन्हें समय से पहले पदोन्नत किया गया है।

दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका की लगन और मेहनत की खूब तारीफ हो रही है। उनकी इस मेहनत और लगन के चलते उन्हें समय से पहले ही प्रमोशन मिल गया है। ऐसे में वो दिल्ली पुलिस की पुरस्कार योजना के तहत जल्द पदोन्नति पाने वालीं पहली पुलिस कर्मी बन गई हैं।

गुमशुदा बच्चों को ढूंढने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त की पुरस्कार की योजना के तहत दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल सीमा ढाका को तय समय से पहले पदोन्नत किया गया है। वह फिलहाल बाहरी उत्तर जिला के समयपुर बादली थाने में तैनात हैं। पुरस्कार योजना के अनुसार, इसमें कई तरह की कैटेगरी है।

सीमा ढाका ने बीते ढाई महीने में उन्होंने 76 लापता बच्चों को तलाश उनके स्वजनों को सौंपा है। इनमें 56 बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम थी। दिल्ली ही नहीं सीमा ढाका ने पंजाब और हजारों किमी दूर पश्चिम बंगाल तक जाकर बच्चों की तलाश की और उन्हें परिजनों के सौंपा।

पुलिस आयुक्त ने 15 बच्चों को ढूंढ़ने वाले पुलिसकर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार और 14 वर्ष तक के 50 लापता बच्चों को उनके परिजनों को सौंपने पर पुलिसकर्मियों को समय से पहले पदोन्नति देने की घोषणा की थी। सीमा ढाका इस योजना के तहत पदोन्नति पाने वाली पहली पुलिसकर्मी बन गई हैं।



Related