भारत और जापान की नौसेना का तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास आज से

Ritesh Mishra Ritesh Mishra
देश Updated On :

नई दिल्ली। चीन के साथ एक तरफ जहां लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय और जापानी नौसेना शनिवार यानि आज से अपने तीन दिवसीय समुद्री सैन्य अभ्यास की शुरुआत करेंगे। नौसेना अभ्यास उत्तरी अरब सागर में होगा। यह जापान मैरीटाइम द्विपक्षीय अभ्यास (JIMEX) का चौथा संस्करण है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच साजो-सामान सहयोग को लेकर 9 सितंबर को एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने बताया कि उक्त समझौते के बाद यह दोनों देशों के बीच होने वाला पहला सैन्य अभ्यास होगा।

नौसैनिक अभ्यास 28 सितंबर तक जारी रहेगा और यह COVID-19 प्रतिबंधों के मद्देनजर सरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधि पर बढ़ती चिंताओं की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बताया जा रहा है कि भारत-जापान समुद्री अभ्यास के चौथे संस्करण JIMEX में कई उन्नत अभ्यास होंगे।

दोनों देशों की नौसैनिकों की तरफ से इस बात की घोषणा की गई। जापानी समुद्री सेल्फ डिफेंस फोर्स ने इस युद्धाभ्यास को आपसी समझ को बढ़ावा देने वाला करार दिया, जिसमें दोनों ही देशों से 2-2 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया था। वैसे तो भारत और जापान के बीच नौसैन्य अभ्यास अब रुटिन है लेकिन जिस समय यह किया गया है उसे लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

 



Related