भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

राहुल ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है। हम हर जगह शक्ति और सम्मान खो रहे हैं। भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।’’

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस समय भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है, लेकिन सरकार बेखकर है कि उसे क्या करना है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है। हम हर जगह शक्ति और सम्मान खो रहे हैं। भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, ईरान ने चाबहार परियोजना से भारत को अलग कर दिया है। यह परियोजना चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की है।

First Published on: July 15, 2020 7:14 PM
Exit mobile version