नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 मई के बाद लॉकडाउन में ढील देने के संबंध में लोगों और विशेषज्ञों से मंगलवार को सुझाव मांगे। लोग अपना सुझाव बुधवार शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र को इस संबंध में गुरुवार को प्रस्ताव भेजेगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि 17 मई के बाद क्या किया जाए इस संबंध में लोग उनकी सरकार को सुझाव भेज सकते हैं। अच्छे सुझावों पर विशेषज्ञों और डॉक्टरों से चर्चा की जाएगी।
सुझाव टोल-फ्री नंबर 1031, व्हाट्सएप नंबर 8800007722 या delhicm.suggestions @ gmail.com पर बुधवार शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।
17 मई के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन में ढील देनी चाहिए? कितनी ढील देनी चाहिए? कृपया अपने सुझाव 8800007722 पर मुझे कल शाम 5 बजे तक whatsapp करें, या 1031 पर फ़ोन कर के अपना सुझाव रिकॉर्ड करें https://t.co/VfFEyoux6b
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 12, 2020
दिल्ली के लोगों ने पिछले दो दिनों में मिली-जुली सुझाव दिये हैं। अभिषेक चौबे ने मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर लिखा,कोरोना से प्रभावित इलाकों से बाहर आर्थिक गतिविधियां शुरु होनी चाहिए। स्कूल, कालेज, मार्केट वाली जगहों पर लाॅकडाउन लागू रहना चाहिए। ऐसे ही सार्वजनिक परिवहन को अनुमति नहीं देना चाहिए लेकिन कैब के पर्सनल इस्तेमाल को बहाल कर सकते हैं।
योगेश कुमार ने अपने सुझाव में स्वास्थ्य को हर कीमत पर प्राथमिकता देने के बारे में विचार करने को कहा। उन्होंने अगले तीन महीने लाॅकडाउन घोषित करने की बात कही। सौरभ कपूर ट्वीटर पर लिखते हैं- सर, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और सदर बाजार जैसे बड़े मार्केट को नहीं खोला जाना चाहिए।
Related
-
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है अंतरराष्ट्रीय कानून ?
-
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
-
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- ‘तानाशाही सही नहीं’
-
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
-
भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
-
तालिबान ने महिलाओं की पिटाई को बनाया कानूनी तो भड़के मौलाना इसहाक गोरा
-
AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस पहले से ही नंगी’
-
अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान
