भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा के निधन पर पीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किए गए शोक संदेश में कहा, "श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन से दुखी हूं। राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान थी। उनमेंसरलता और निस्वार्थता स्वाभाविक रूप से थी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। शांति। "

जयपुर। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट  किए गए शोक संदेश में कहा, ” श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन से दुखी हूं। राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान थी। उनमें सरलता और निस्वार्थता स्वाभाविक रूप से थी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। शांति। “
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया है,‘‘भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी सादगी ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश जी, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर जी ने भी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

First Published on: May 30, 2020 10:36 AM
Exit mobile version