मोदी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

संविधान सभा द्वारा 1949 में संविधान को अंगीकृत करने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर शाह ने यह बात कही।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब आंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। मोदी सरकार बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है।’’