मोदी ने अमेरिकी सांसद लुइस के निधन पर जताया शोक


मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हम नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के पुरोधा अमेरिकी सांसद जॉन लुइस के निधन पर शोक जताते हैं। उसकी विरासत दीर्घकाल तक रहेगी और प्रेरित करती रहेगी।’’


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी सांसद और नागरिक अधिकारों के पैरोकार जॉन लुइस के निधन पर रविवार को शोक जताते हुए कहा कि उनकी विरासत कायम रहेगी और प्रेरित करती रहेगी।

नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले सांसद लुइस का कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हम नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के पुरोधा अमेरिकी सांसद जॉन लुइस के निधन पर शोक जताते हैं। उसकी विरासत दीर्घकाल तक रहेगी और प्रेरित करती रहेगी।’’



Related