
नयी दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को देश में 65,002 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25 लाख के पार हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 996 और लोगों की मौत हो जाने के कारण संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,036 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राहत की बात यह है कि, अब तक सामने आए संक्रमण के मामलों में से 18.08 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.61 प्रतिशत हो गई है। देश में सात अगस्त से रोजाना 60,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। केवल 11 अगस्त को संक्रमण के 53,601 मामले सामने आए थे।
शनिवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 25,26,192 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 996 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 49,036 हो गई है।
देश में संक्रमण से मृत्युदर गिरकर 1.94 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6,68,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है। इसके अलावा, 18,08,936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी।
देश में संक्रमण से मृत्युदर गिरकर 1.94 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6,68,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है। इसके अलावा, 18,08,936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 14 अगस्त तक कुल 2,85,63,095 नमूनों की जांच की जा चुकी थी, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,68,679 नमूनों की जांच की गई। जिन 996 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 364, तमिलनाडु में 117 , कर्नाटक में 104, आंध्र प्रदेश में 97, पश्चिम बंगाल में 60, उत्तर प्रदेश में 55, पंजाब में 25, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में 16-16, गुजरात एवं झारखंड में 15-15, राजस्थान में 13, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर में 11-11 और केरल, ओडिशा एवं तेलंगाना में 10-10 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा, हरियाणा में सात, असम में छह, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा एवं उत्तराखंड में चार-चार, अंडमान -निकोबार द्वीप समूह एवं गोवा में दो-दो और अरुणाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश में संक्रमण से अब तक कुल 49,036 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 19,427, तमिलनाडु में 5,514, दिल्ली में 4,178, कर्नाटक में 3,717, गुजरात में 2,746, आंध्र प्रदेश में 2,475, उत्तर प्रदेश में 2,335, पश्चिम बंगाल में 2,319 और मध्य प्रदेश में 1,081 लोगों की मौत हुई।
कोरोना से अब तक राजस्थान में 846, पंजाब में 731, तेलंगाना में 684, जम्मू-कश्मीर में 520, हरियाणा में 518, बिहार में 442, ओडिशा में 324, झारखंड में 224, असम में 175, उत्तराखंड में 147 और केरल में 139 लोगों की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ में 130 लोगों, पुडुचेरी में 106, गोवा में 93, त्रिपुरा में 50, चंडीगढ़ में 28, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 24, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा- नगर हवेली एवं दमन- दीव दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई।