देश में कोरोना के 61 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी रेट 88.03 फीसदी

आईसीएमआर के अनुसार 17 अक्टूबर तक कुल 9,42,24,190 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 9,70,173 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है। कोरोना के कारण मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे पर और भारत तीसरे स्थान पर है।

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर करीब 75 लाख के करीब पहुंच गयी। वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गयी। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम बनी रही।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 7,83,311 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। देश में सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए।

आईसीएमआर के अनुसार 17 अक्टूबर तक कुल 9,42,24,190 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 9,70,173 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है। कोरोना के कारण मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे पर और भारत तीसरे स्थान पर है।

एक दिन में देश में 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमें से 463 मरीज महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तराखंड में 95, कर्नाटक में 71, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 40 और दिल्ली में 35 मरीजों की मौत हो गयी।

देश में अब तक कोरोना वायरस के 1,14,031 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 41,965 मरीज महाराष्ट्र से, 10,586 तमिलनाडु से, 10,427 कर्नाटक से, 6,629 उत्तर प्रदेश से, 6,406 आंध्र प्रदेश से, 5,992 पश्चिम बंगाल से, 5,981 दिल्ली से, 3,999 पंजाब से और 3,626 गुजरात से हैं।

First Published on: October 18, 2020 2:41 PM
Exit mobile version