
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा, आइए, हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।
पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर रविवार को मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप को साझा किया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। पीएम मोदी ने लोगों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास करने की अपील की।
National Science Day greetings to all scientists and science enthusiasts. Let us reaffirm our commitment towards fulfilling our collective scientific responsibility and leveraging the power of science for human progress.
Here is what I had said during #MannKiBaat yesterday. pic.twitter.com/gEM2yFUSJI
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2022
आपको बता दें कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, 1928 में, भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे ‘रमन प्रभाव’ कहा जाता है। यह दिन ‘रमन प्रभाव’ की खोज को समर्पित है। सीवी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण’ (‘Integrated Approach in Science and Technology for Sustainable Future’) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दीं और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का बुनियादी उद्देश्य विज्ञान की अहमियत और इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022: थीम
वर्ष 2022 की थीम ‘इंटीग्रेटेड एप्रोच इन एसएण्डटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर’ घोषित किया गया है। वहीं, पिछले वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘फ्यूचर ऑफ एसटीआइ: इंपैक्ट ऑन एजुकेशनल स्किल्स एण्ड वर्क’ घोषित किया गया था।