
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
National Disaster Response Force (NDRF) Twitter handle was hacked on Saturday, January 22. We will look into it right away: NDRF DG Atul Karwal
(file photo) pic.twitter.com/CfLaIL0pof
— ANI (@ANI) January 23, 2022
एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी।
प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था और उसने 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया था।