निर्मला सीतारमण एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार : सूत्र


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में कहा गया है कि दोपहर करीब 12 बजे देश की वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण को अस्पताल ले जाया गया। सीतारमण के स्वास्थ्य के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षणों के साथ एम्स में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इससे पहले सोमवार दोपहर सीतारमण को एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह 1 फरवरी, 2023 को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में कहा गया है कि दोपहर करीब 12 बजे देश की वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण को अस्पताल ले जाया गया। सीतारमण के स्वास्थ्य के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की थी। निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषणों और अपने व्यक्तित्व से हम में से कई लोगों पर एक बड़ा असर छोड़ा है। वे संवाद में सहज थे और फिर भी शब्दों की ताकत को जानते थे। वे आचरण में शालीनता और परिपक्वता के साथ मामलों को संभालते थे। वे सार्वजनिक जीवन में एक प्रकाश हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के साथ ही मौजूदा सक्रियता के बीच निर्मला सीतारमण के अचानक अस्पताल पहुंचने ने सभी को चौंका दिया है।

 



Related