निजामुद्दीन मरकज में पाए गए विदेशी नागरिक वीजा नियमों के उलंघन के दोषी: गृह मंत्रालय

भारत के गृह मंत्रालय ने दिल्ली के निजामुद्दी मरकज में तब्लीगी जमात में शिरकत करने आए कई विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का दोषी माना है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शिरकत करने आए कई विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का दोषी माना है। गृह मंत्रालय के अनुसार वीजा में कीसी भी नागरिक को धार्मिक उपदेश देना, धार्मिक स्थानों पर भाषण देना, धर्म से जुड़ी आडियो-विजुअल सामग्री बांटने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने पर उनके यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 
आपको बता दें कि दिल्ली के निज़ामुद्दीन में एक धार्मिक जलसे के आयोजन के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं जिसमें कई विदेशी नागरिक हैं। ये सभी नागरिक दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मस्जिद में एक धार्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि करीब 200 लोग बिना किसी अनुमति के यहां पर इकट्ठा हुए थे। पुलिस के अनुसार कई लोगों को उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल ले जाया गया है और उनका टेस्ट किया जा रहा है।
इस महीने के शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी थी। वहीं विरोध-प्रदर्शनों में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए 25 मार्च से 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ड्रोन से नज़र रख रही है।

First Published on: March 31, 2020 10:17 AM
Exit mobile version