OMICRON UPDATE : देश में ओमीक्रोन स्वरूप के 495 नए मामले दर्ज

देश में ‘ओमीक्रोन’ के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए , जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गयी।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। करीब दो सौ दिन बाद इतने अधिक मामले सामने आए हैं।

देश में 325 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गयी है।

First Published on: January 6, 2022 12:43 PM
Exit mobile version