राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें किया याद


राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए पोस्ट किया, “धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।’ उन्होंने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।”

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक आतंकवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।



Related