पीएम मोदी ने कहा- पदक से चूकने के बावजूद नए भारत को प्रतिबिंबित करती है भारतीय महिला हॉकी टीम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहा है ।

मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया कि ,‘‘ हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी । इस टीम पर गर्व है ।’’

मोदी ने कहा कि लोग तोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।’’

भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 . 4 से हार गई।