नई दिल्ली। सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों की सराहना की और कहा कि उनमें उत्कृष्ट दृढ़ता और साहस है।
वर्ष 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा में देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों को रेखांकित करना चाहूंगा। उनकी दृढ़ता और साहस उत्कृष्ट है।’’
पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर यूपी का नाम बदनाम कर दिया था।
आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोल कर यूपी में निवेश कर रहे हैं।
यही डबल इंजन का डबल विकास है।
इसलिए डबल इंजन की सरकार पर यूपी को विश्वास है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 7, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप भी हमारी सेना के कल्याण में योगदान दें।’’









