
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’
Best wishes to Bihar CM @NitishKumar Ji on his birthday. Under his leadership the NDA Government in Bihar is undertaking numerous measures for developing the state. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।