PM ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, नवरात्रि पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जलियांवाला बाग के शहीदों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस, बलिदान और उनकी वीरता हर भारतीय को मजबूती देते हैं।’’

इतिहास के पन्नों में यह घटना जलियांवाला बाग नरसंहार के रूप में दर्ज है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, यूगादी, विशु, नवरेह सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये पर्व भारत की विविधता और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को दर्शाते हैं।

First Published on: April 13, 2021 2:56 PM
Exit mobile version