प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की। दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की। 21 फरवरी 1987 को दो नए राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आए थे। ये दोनों भारत के 23वें और 24वें राज्य बने थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।

दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे।’’


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।’’

बताते चले कि, अरुणाचल प्रदेश भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। वहीं इसके शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो अरुणाचल का अर्थ- ‘उगते सूर्य की भूमि’ (अरुण+अचल) है। तो वहीं, मिजोरम राज्‍य देश का एक पर्वतीय प्रदेश माना जाता है, इस राज्य यानी मिजोरम की राजधानी आइजोल है।

First Published on: February 20, 2021 11:21 AM
Exit mobile version