
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली को आपसी प्रेम , स्नेह और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन में खुशियों की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, ” आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।”
Prime Minister Narendra Modi extends greetings to the people of the country on the occasion of #Holi pic.twitter.com/QIIZCvfwdY
— ANI (@ANI) March 18, 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, ” सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।”
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/QkaEAegh0i
— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, “होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए। इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”
होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए।
इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/EJW2iXrJeS
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 18, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , “होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।”
होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।
Greetings on the special occasion of Holi. It is a festival associated with colours, positivity, vibrancy, happiness and harmony. #HappyHoli
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 18, 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया-
President Ram Nath Kovind extends greetings to the nation on the occasion of #Holi pic.twitter.com/Gjehj0uqPX
— ANI (@ANI) March 18, 2022