
नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को बीजेपी और यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे तो बसों पर अपने झंडे लगा ले, लेकिन योगी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की अनुमति दे दे।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये समय लोगों की मदद करने का है. ये समय राजनीति का नहीं है। मजदूर भारत की रीढ़ की हड्डी है।देश उनके खून-पसीने से चलता है। प्रियंका गांधी ने कहा, हमारी बसें 4 बजे तक खड़ी हैं, अगर आपको इस्तेमाल करनी हैं तो अनुमति दे दीजिये।
अगर नहीं करनी हैं तो हमारी बसें वापस चली जाएंगी। अगर आप चाहते हैं कि उनमें बीजेपी के झंडे और स्टीकर लगाकर उन्हें चलाएं तो ऐसा ही करिये। अगर आप ये कहना चाहते हैं कि ये बसें आप चला रहे हैं, तो यही कीजिये। लेकिन बसों को चलने दीजिये।
बसों के कुछ नंबर गलत हैं तो हम नई लिस्ट दे देंगे
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने 67 लाख लोगों की मदद की।सबको मजदूरों के लिए जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 500 बसें गाजियाबाद बॉर्डर पर खड़ की थीं। राजस्थान बॉर्डर पर भी बसें उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन उनके संचालन की अनुमति यूपी सरकार ने नहीं दी। अगर ये बसें चल जाती तो 36000 लोग घर रवाना हो जाते। अगर बसों के कुछ नंबर गलत हैं तो हम नई लिस्ट दे देंगे।
उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएँ सामने रख दिए। @myogiadityanath जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवा भाव..1/2 pic.twitter.com/4SW3cax2H5
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 19, 2020
श्रमिक भाई – बहनों के लिए ये संकट का समय है। इस समय संवेदना साथ उनकी मदद करना ही हम सबका उद्देश्य है। https://t.co/omrja4xjme
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 20, 2020