प्रियंका गांधी खुद गाड़ी चला राहुल के साथ पीड़िता के परिवार वालों से मिलने हाथरस रवाना


कांग्रेस नेत्री और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार से मिलने हाथरस के लिए रवाना हो गई हैं। बड़ी दिलचस्प बात यह है कि जेड सिक्यूरिटी वाली प्रियंका गांधी खुद गाड़ी चला रही हैं और उनके साथ आगे की सीट पर राहुल गांधी बैठे हुए हैं।


मंज़ूर अहमद मंज़ूर अहमद
देश Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस नेत्री और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार से मिलने हाथरस के लिए रवाना हो गई हैं। बड़ी दिलचस्प बात यह है कि जेड सिक्यूरिटी वाली प्रियंका गांधी खुद गाड़ी चला रही हैं और उनके साथ आगे की सीट पर राहुल गांधी बैठे हुए हैं।

कांग्रेस के कई नेता भी हाथरस के लिए रवाना

राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस रवाना हो गये हैं। नेता के प्रस्तान से पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में सभी नेता जुटे और फिर उसके बाद कुछ राहुल गांधी के साथ तो कुछ अकेले में पीड़िता के परिवार से मिलने रवाना हो गए।

डीजीपी के साथ गृह सचिव अवनीश अवस्थी भी पहुंचे पीड़िता के गांव

हाथरस बलात्कार  मामले में योगी सरकार की बदनामी और कई सवाल उठने के बाद यूपी सरकार के प्रदेश के डीजीपी और अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी को हाथरस की पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंच भेजा गया है। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़िता के परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

राहुल को रोकने के लिए योगी ने उतारी महिला सिपाहियों का फौज

पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रवान हो गए हैं, लेकिन वह योगी सरकार ने कांग्रेस नेता को पीडित परिवार के गांव जाने से रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को फौज उतार दी है। कांग्रेस नेता पंकज पुनिया ट्वीट कर रहा है कि योगी सरकार ने राहुल गांधी को रोकने के लिए महिला पुलिस की टीम को इस बार आगे किया है जो राहुल गांधी के मार्ग पर बड़ी संख्या में कई लाईनों में तैनात हैंं। पंकज पूनिया का ट्वीट-