आयरन लेडी इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर राहुल और प्रियंका गांधी ने किया अपनी ‘दादी’ को याद


आज के दिन साल 1984 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। फौलादी इरादों और निडर फैसलों वाली देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसी दिन सुबह-सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर थी।


भाषा भाषा
देश Updated On :

नई दिल्ली। आज जहाँ लौह पुरुष सरदार पटेल इस भारत की भूमि पर जन्म लिए थे। वहीं पड़ोसी देश को धूल चटाने वाली भारत की बेटी जिन्हें लौह महिला के रूप में हम जानते है उन्होंने आज के दिन ही अपना बलिदान देश के नाम किया। आज के दिन साल 1984 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। फौलादी इरादों और निडर फैसलों वाली देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसी दिन सुबह-सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर थी।

इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने एक श्लोक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय। असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर… धन्यवाद दादी, आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।’’ दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि ‘शक्ति स्थल’ पर पहुंचीं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’’

इंदिरा गांधी की आज 36वी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाॉड्रा ने दिल्ली में मौजूद शक्ति स्थल पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 



Related