
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे। जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’
Shri Virbhadra Singh ji was a stalwart in the true sense. His commitment to serving the people and to the Congress party remained exemplary till the very end.
My condolences to his family and friends. We will miss him. pic.twitter.com/GjXbe6zQnV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2021
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजनीति में विशालकाय पर्वतों-सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।’’
राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है।
ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि pic.twitter.com/Af6bJziqpe
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 8, 2021
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे मित्र, छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह जी के देहांत के समाचार से मन व्यथित है। अच्छे इंसान एवं स्नेही व्यक्तित्व वाले वीरभद्र जी से मेरे निजी संबंध थे। परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
हमारे मित्र, 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह जी के देहांत के समाचार से मन व्यथित है। अच्छे इंसान एवं स्नेही व्यक्तित्व वाले वीरभद्र जी से मेरे निजी संबंध थे। परिवार व समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/TvVuJJ9WRP— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) July 8, 2021
वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।