लखनऊ। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक और आरोपी जय भान सिंह पवैया का बयान दर्ज किया। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने संतोष दुबे, ओम प्रकाश पाण्डेय और अमरनाथ गोयल को बयान दर्ज कराने के लिए 15 जून को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
अदालत ने खत्री के वकील की ओर से पेश अर्जी पर उक्त आदेश दिया । वकील ने कहा कि अदालत को खत्री को सोनीपत जेल से बुलाना चाहिए क्योंकि वह एक अपराध के सिलसिले में वहां बंद हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ आरोपियों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं । मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी रितंभरा, विनय कटियार, साक्षी महाराज भी आरोपी हैं ।
Related
-
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है अंतरराष्ट्रीय कानून ?
-
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
-
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- ‘तानाशाही सही नहीं’
-
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
-
भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
-
तालिबान ने महिलाओं की पिटाई को बनाया कानूनी तो भड़के मौलाना इसहाक गोरा
-
AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस पहले से ही नंगी’
-
अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान
