नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में मानसून आने तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह बारिश पाकिस्तान से असम तक बने कम दबाव के क्षेत्र का परिणाम हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह दो-तीन दिन पहले आ सकता है। यह चक्रवाती सर्कुलेशन 19 और 20 जून को दक्षिणपश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया।
श्रीवास्तव ने कहा, इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य मध्यप्रदेश पहुंच गया है। इसके 22 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले दो-तीन दिन में यह दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा।
Related
-
हरदीप सिंह पुरी ने कहा-‘देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है’
-
ईरान से जंग के बीच सऊदी अरब ने निभाई भारत से दोस्ती, 4 टैंकर रवाना
-
पश्चिम एशिया जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
-
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर?
-
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है अंतरराष्ट्रीय कानून ?
-
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
-
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- ‘तानाशाही सही नहीं’
-
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
