दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद से ही उपराज्यपाल के आदेश पर यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया गया था। वहीं 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेते ही यमुना तट पर भव्य आरती भी की गई। इस पर तंज कसते हुए शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने सवाल खड़ा किया है कि ‘क्या बीजेपी ये सब करने के लिए अरविंद केजरीवाल के जाने का इंतजार कर रही थी?’ उन्होंने कहा कि अब तो दिल्ली और केंद्र दोनों में ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। अब बीजेपी के पास खुली छूट है तो अब वे कुछ भी कर सकते हैं।
यमुना की सफाई के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा कि जिस दिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए, उसी दिन शाम को उपराज्यपाल यमुना किनारे गए और साफ-सफाई का काम करने लगे। भारतीय जनता पार्टी क्या अरविंद केजरीवाल के हारने का इंतजार कर रह थी। इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में क्या आम आदमी पार्टी की सरकार थी, इसलिए बीजेपी दिल्ली में कोई काम नहीं होने दे रही थी।
इसके अलावा संजय राउत ने USA के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए कहा कि एक ही सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं। वहीं संजय राउत ने मायावती पर राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान सही है, अगर लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में मायावती (BSP) हमारे साथ होतीं तो नतीजे कुछ और ही होते।