अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

E20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित मार्च से पहले फिरोज शाह रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा बलों की तैनाती पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया भी। एक पोस्ट में आप की केंद्रीय इकाई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा – मोदी सरकार अपनी ज़िद में देश पर E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, E20 के खिलाफ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों द्वारा signed petition copies प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी।