नए IT पोर्टल में तकनीकी खामियों को लेकर केंद्र पर बरसे शशि थरूर, बोले-अव्‍यवस्‍था पैदा कर दी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी।

लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है।

गौरतलब है कि आयकर के नये पोर्टल की शुरुआत सात जून को की गई थी और इसके बाद उपयोकर्ताओं ने इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।

First Published on: July 6, 2021 2:06 PM
Exit mobile version