शिवराज कैबिनेट का हो गया विस्तार, सिंधिया गुट के 22 में से 11 बनें मंत्री


मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल
हो गए हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद
और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ
ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए
हैं।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सिंधिया जो चाहते थे वो मिल नहीं सका। मिली जानकारी के मुताबिक, सिंधिया खुद को राज्य सभा भेजे जाने के साथ अपने गुट के 22 विधायकों में से 12 को मंत्री और  एक उपमुख्यमंत्री बनवाने की मंशा में थे। क्योंकि उनके गुट के 10 विधायक कमलनाथ सरकार में मंत्री थे। हालांकि, सिंधिया को राज्यसभा भेज दिया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबसे पहले सीएम शिवराज बैठक लेंगे और जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाएगा। सभी की निगाहें इस पर है कि किसे कौन सा विभाग मिलता है। देखिए आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों की लिस्ट…
कैबिनेट मंत्री
– गोपाल भार्गव
– विजय शाह
– जगदीश देवड़ा
– बिसाहू लाल सिंह
– यशोधरा राजे सिंधिया
– भूपेंद्र सिंह
– एदल सिंह कंषाना

– बृजेंद्र प्रताप सिंह

– विश्वास सारंग

– इमरती देवी
– प्रभुराम चौधरी
– महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)
– प्रद्युमन सिंह तोमर
– प्रेम सिंह पटेल
– ओमप्रकाश सकलेचा
– उषा ठाकुर
– अरविंद भदौरिया
– डॉ. मोहन यादव
– हरदीप सिंह डंग
– राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
राज्यमंत्री
– भरत सिंह कुशवाह
– इंदर सिंह परमार

– रामलेखावन पटेल

– राम किशोर कांवरे
– बृजेंद्र सिंह यादव
– गिर्राज दंडौतिया
– सुरेश धाकड़
– ओपीएस भदौरिया

शपथ ग्रहण से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।

इस बार कई नए चेहरे हुए हैं, जिसके लिए लंबा मंथन चला। देर रात तक इसे लेकर सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान कई विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोई भी असंतुष्ट न हो इसलिए पार्टी सभी को पहले से निर्णय से अवगत करा रही थी।



Related