नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति उतनी ‘‘भयावह’’ नहीं , जितना एक महीने पहले अनुमान लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि अनुमान लगाया गया था कि 30 जून तक दिल्ली में कोविड-19 के 60,000 मरीज उपचाराधीन होंगे, लेकिन अभी करीब 26,000 मरीजों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है।
Related
-
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
-
स्मृति में बंद सत्य निकेतन: हालात बद से बदतर हुए हैं
-
दिल्ली नगर निगम ने किया 28 लाख इमारतों की जांच… सिर्फ 19 को बताया था खतरनाक!
-
दिल्ली में लगातार ढह रहीं इमारतें… एक साल के अंदर 6 बड़े हादसे और 35 मौतें
-
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
-
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मुलाकात
-
CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
