आज का इतिहास : ईरान में 444 दिन बंधक रहने के बाद अमेरिकी नागरिक रिहा हुए थे, जानिए 25 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

अमेरिका ने ईरान को 8 अरब डॉलर दे दिए। इसके बाद 20 जनवरी 1981 को यानी 444 दिन बाद सभी अमेरिकी बंधकों को छोड़ दिया गया।

नई दिल्ली। ईरानी क्रांति के दौरान 1979 में एक ऐसी घटना हुई, जिसने हमेशा के लिए ईरान और अमेरिका को दुश्मन बना दिया। 4 नवंबर 1979 को ईरानी क्रांति का समर्थन करने वाले कुछ हथियारबंद ईरानी छात्रों ने तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास में 66 अमेरिकी डिप्लोमेट्स और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर सारी कूटनीतिक कोशिशों के बाद भी अपने नागरिकों को छुड़वाने में नाकाम रहे। अमेरिका ने इसके बाद ईगल क्लॉ मिशन के जरिए अपने नागरिकों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन ये मिशन असफल रहा और इसमें 8 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।

आखिरकार अमेरिका ने ईरान को 8 अरब डॉलर दे दिए। इसके बाद 20 जनवरी 1981 को यानी 444 दिन बाद सभी अमेरिकी बंधकों को छोड़ दिया गया। ये सभी बंधक 5 दिन बाद 25 जनवरी 1981 को अमेरिका पहुंचे थे।

देश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं –

2015: मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।

2005:‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।

2002: अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘मार्शल ऑफ द एयरफोर्स’ बने।

2001: भारतीय जनता पार्टी की नेता विजयाराजे सिंधिया का निधन।

1983: आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।

1980: मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1975: शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

1971: हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया। देश का 18वां राज्य बना।

1958: भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्व गायिकाओं में से एक कविता कृष्णमूर्ति का जन्म।

1839: चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।

1755: मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1627: वैज्ञानिक रॉबर्ट बॉयल का जन्म हुआ। बॉयल का सिद्धांत दिया था।

First Published on: January 25, 2022 11:18 AM
Exit mobile version