राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यो का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। मालूम हो कि टंडन का लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश में भाजपा के संगठन महासचिव सुहास भगत रविवार से दिल्ली में हैं और मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर रहे हैं।
मंत्रिमंडल में 20 से 25 लोगों को लिये जाने का अनुमान है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मार्च माह में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नौ पूर्व विधायक भी शामिल हैं। मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के राज्य विधानसभा से त्यागपत्र देने से कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गयी थी और चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी।
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान एक माह तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में अप्रैल माह में उन्होंने पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। इस बीच, राजभवन के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को आनंदीबेन का भोपाल आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यो का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। मालूम हो कि टंडन का लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Related
-
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
-
भारत आई ट्रैवल ब्लॉगर का ट्रेन में बाथरूम तक किया पीछा, वीडियो में शेयर किया का डरावना एक्सपीरियंस
-
ट्रंप के बाद पीट हेगसेथ ने की पाकिस्तान की तारीफ तो भड़की कांग्रेस
-
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की?
-
CUET UG 2026 : घंटों बाद शुरू हुआ एग्जाम, NTA ने बदली दोपहर की शिफ्ट की टाइमिंग
-
“कॉकरोच टिप्पणी” पर निष्पक्ष संसदीय समीक्षा की मांग
-
क्वाड की नई दिल्ली में बैठक से बीजिंग को लगी मिर्ची, चीन के विदेश मंत्रालय का आया ये रिएक्शन
-
देश के डेमोग्राफिक बदलाव पर अमित शाह का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन
