प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का आरंभ हुआ, भारत सरकार द्वारा अब तक 15 करोड़ से अधिक डोज मुफ़्त में मुहैया कराये गये हैं। ये मुफ़्त वैक्सीनेशन अभियान इसी तरह चलता रहेगा ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी वैक्सीन लग सके।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 4, 2021
मैं सभी भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई देता हूं कि उन्होंने अपने-अपने राज्यों में सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण का निर्णय लिया है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 4, 2021
भाजपा और राजग शासित प्रदेशों द्वारा नागरिकों के मुफ्त टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र के साथ चल रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकारों द्वारा मुफ्त में टीका देने का निर्णय इसका प्रकटीकरण है। मुझे गर्व है कि भाजपा और राजग की सरकारें समाज के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाएं, इन सभी वर्गों का बहुत विशेष ध्यान रख रही है।’’
भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है।हमारी सरकारों द्वारा मुफ्त में वैक्सीन देने का निर्णय इसका प्रकटीकरण है।मुझे गर्व है कि बीजेपी-एनडीए की सरकारें समाज के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाएं, इन सभी वर्गों का बहुत विशेष ध्यान रख रही है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 4, 2021

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित प्रदेशों द्वारा मुफ्त टीकाकरण किए जाने के फैसले की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि यह ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ का प्रकटीकरण है।