राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में शरीक हुए उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई देने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई देने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी होंगी।

कोविंद के विदाई समारोह में सांसद भी शामिल हुए।

मोदी ने शुक्रवार को कोविंद के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए थे।

रात्रिभोज में देश के सभी हिस्सों से प्रतिनिधि आए थे, जिसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल थे।