CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आज प्रोटेस्ट है। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। इस सख्ती की तरफ इशारा करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सुबह-सुबह एक्स पोस्ट में कहा कि जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं। एक जो हो रहा है होने दो, बर्दाश्त करते जाओ या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की।

उन्होंने साफ कर दिया है कि वो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करेंगे और वो सभी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं सीजेपी के संस्थापक सदस्य सौरव दास ने एक एक्स पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हम ठीक इसी बारे में बात कर रहे हैं। आप कब तक ट्रेनें रोकेंगे? या फ़्लाइट्स? या बसें? सरकार ने न सिर्फ पूरी दिल्ली को जंतर-मंतर बना दिया है, बल्कि पूरे भारत को ही वैसा बना दिया है। प्रदर्शनकारी बस यही चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए!”

सौरव दास ने जिस पोस्ट को शेयर किया है, उसमें लिखा है, ”इलाहाबाद के युवाओ की क्रांति देखिए। ट्रेन कैंसिल करने पर सड़को पर उतर कर एलान कर रहे हैं की जो भी लोग दिल्ली के जंतर मंतर नहीं जा पाए वो कल सुबह इलाहाबाद चौराहे पर आकर अपना समर्थन दें।”

सीजेपी के नेता पहले से कहते रहे हैं कि जंतर-मंतर जाने के दौरान जहां भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, वहीं हमारा जंतर मंतर होगा। आज ही सीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”जंतर मंतर 2।0 शुरू हो गया है। ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी की सुविधा देने का आपका समय समाप्त हो गया है।”

सीजेपी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं मिली है। इस बीच जंतर-मंतर के आसपास और बॉर्डर इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। चार-चार लेयर्स के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। 23 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आज शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

First Published on: October 10, 2026 9:14 AM
Exit mobile version