22 लेखकों को मिलेगा बाल साहित्य पुरस्कार, जानें पंजाबी भाषा में क्यों नहीं दिया गया कोई पुरस्कार


पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000 रुपए की सम्मान राशि, बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी, जिसका आयोजन 14 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में किया जाएगा।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
साहित्य Updated On :

नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की नई दिल्ली में आज की बैठक में 22 लेखकों को साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022 के लिए अनुमोदित किया गया। इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। नियमानुसार, कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए संस्वीकृत किया। पंजाबी भाषा में इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है। संताली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं, जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम पाँच वर्षों में (अर्थात् 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2020 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।

निर्णायक मंडल के जिन सदस्यों की संस्तुतियों के आधार पर बाल साहित्य पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई, उनके नामों की भाषावार सूची दी जा रही है।

पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000 रुपए की सम्मान राशि, बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी, जिसका आयोजन 14 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में किया जाएगा।

साहित्य अकादेमी के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस बार पंजाबी भाषा में  इस वर्ष किसी को पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है। जबकि संताली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जायेगी। अकादेमी पंजाबी भाषा को पुरस्कार न देने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022

भाषा शीर्षक एवं विधा लेखक निर्णय
असमिया दनगोर मनुहोर साधु (निबंध-संग्रह) दिगंत ओज़ा सर्वसम्मति से
बाङला चार पाँच जोन बोंधु (कहानी-संग्रह) जय मित्र बहुमत से
बोडो लांगोनानि बखालि गथ (उपन्यास) देवबार रामसियारि सर्वसम्मति से
डोगरी सिक्ख-मत (कहानी-संग्रह) राजेश्वर सिंह राजू सर्वसम्मति से
अंग्रेज़ी महाभारत फॉँर चिल्ड्रन (कथासाहित्यपौराणिक कथाएँ) अर्शिया सत्तार सर्वसम्मति से
गुजराती खिस्कोली ने कंप्यूटर छे लेवु (कविता-संग्रह) कीर्ति गोस्वामी सर्वसम्मति से
हिंदी क्षमा शर्मा की चुनिंदा बाल कहानियाँ (कहानी-संग्रह) क्षमा शर्मा सर्वसम्मति से
कन्नड बावाली गुहे (उपन्यास) तमन्ना बीगारा सर्वसम्मति से
कश्मीरी दाइएल (कविता-संग्रह) कमर हमीदुल्लाह सर्वसम्मति से
कोंकणी मयुरी (उपन्यास) ज्योति कुंकळकर सर्वसम्मति से
मैथिली उड़न-छू (कहानी-संग्रह) वीरेंद्र झा बहुमत से
मलयाळम् चेक्कुट्टि (उपन्यास) सेतु (ए.सेतुमाधवन) सर्वसम्मति से
मणिपुरी टॉमथिन अमसुंग खुजी (कहानी-संग्रह) नाओरेम लोकेश्वोरे सिंह सर्वसम्मति से
मराठी पियूची वही (उपन्यास) संगीता बर्वे सर्वसम्मति से
नेपाली कोपिलाका रङहरू (कविता-संग्रह) मीना सुब्बा सर्वसम्मति से
ओडिआ कोलाहल ना हलाहल (कहानी-संग्रह) नरेंद्र प्रसाद दास सर्वसम्मति से
राजस्थानी माछळयां रा आंसू (कविता-संग्रह) विश्वामित्र दाधीच बहुमत से
संस्कृत सचित्रम् प्रहेलिकाशतकम् (अभिनवसंस्कृतप्रहेलिका:)

(कविता-संग्रह)

कुलदीप शर्मा बहुमत से
सिंधी अनोखियुन आखानीयुन (कहानी-संग्रह) मनोहर निहलानी बहुमत से
तमिळ माल्लिगाविन वीदु (कहानी-संग्रह) जी. मीनाक्षी सर्वसम्मति से
तेलुगु बालाला ताता बापूजी (कविता-संग्रह) पाट्टिपाका मोहन सर्वसम्मति से
उर्दू हौंसलों की उड़ान (कविता-संग्रह) ज़फर कमाली सर्वसम्मति से

 इस वर्ष पंजाबी भाषा में कोई पुरस्कार नहीं। संताली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद की तिथि में की जाएगी।

बाल साहित्य पुरस्कार 2022 के निर्णायक मंडल के सदस्य

असमिया कोकंणी सिंधी
डॉ.पोराग कुमार ठाकुर श्री दत्ता दामोदर नाइक श्री अर्जुन चावला
डॉ. प्रणय फूकन डॉ. हरीशचंद्र नागवेंकर डॉ. सुरेश बबलाणी
डॉ. निरजन महंत बेज़बोराह सुश्री कोलमबकर शीला तुकाराम डॉ. दयाल के. धमेजा “आशा”
बाड्ला मैथिली तमिळ
श्री सुनिर्मल चक्रवर्ती श्री भैरव लाल दास श्री सेल्ला गणपति
डॉ. जीवनमय दत्ता श्री दुखमोचन झा डॉ. वेलु सरावनन
श्री सुकांता गंगोपाध्याय श्री मुनींद्र कुमार झा डॉ. वी. कट्टालीकैलाशम
बोडो मलयाळम् तेलुगु
श्री गोबिंद नार्ज़ारी श्री अलनकोडे लीलाकृष्णन श्री बेलगाम भीमेश्वर राव
डॉ. जोगेन बर डॉ. के. जयकुमार डॉ. एन. गोपी
श्री उथरिसर खुंगूर बसुमतारी श्री यू.के. कुमारन श्री चोक्कापु वेंकटारमणा
डोगरी मणिपुरी उर्दू
श्री नरसिंह दास श्री गोजेंद्र लामबम प्रो. शाफे किदवई
श्री तारा चंद कलंदरी प्रो. एच. नानीकुमार सिंघ प्रो. सैय्यद शाह हसीन अहमद
श्री विजय शर्मा डॉ. थोकचोम इबोहानबी सिंघ डॉ. ज़ाकिर खान ज़ाकिर
अंग्रेज़ी मराठी
डॉ. जी.एस. जयश्री श्री भारत सासने
डॉ. उषा बांदे प्रो. प्रवीण डी. बानदेकर
डॉ. सी.एन. श्रीनाथ श्री प्रेमानंद गजवी
गुजराती नेपाली
श्री धीरेंद्र मेहता श्री चंद्रमणि अधिकारी
श्री नटवर पटेल श्री ज्ञालपो लामा
श्री राजेंद्र पटेल श्री पेमपा तमांग
हिंदी ओड़िआ
श्रीमती अनामिका प्रो. आदिकंद साहू
प्रो. हरि मोहन डॉ. प्रफुल्ल कुमार मोहांती
श्रीमती ममता कालिया सुश्री गायत्री सराफ
कन्नड राजस्थानी
डॉ. लोहित डी. नइकर श्री बुलाकी शर्मा
डॉ. के. शिवालिंगप्पा हंदिहल श्री लक्ष्मणदान कविया
डॉ. नागराजू एम.एच. डॉ. सुमन बिस्सा
कश्मीरी संस्कृत
श्री अब्दुल खालिक शम्स प्रो. गंगाधर पांडा
श्री ज़मीर अंसारी डॉ. राम शंकर अवस्थी
श्री कंवल कृश्नि लिदहू प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी

 



Related