अहान शेट्टी ‘तड़प’ से करेंगे अपना बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म सितम्बर में होगी रिलीज

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ इस साल 24 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्मकार मिलन लुथरिया की इस फिल्म में तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

मुम्बई। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ इस साल 24 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्मकार मिलन लुथरिया की इस फिल्म में तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

फिल्म ‘तड़प’ 2018 में आई तेलुगू फिल्म ‘आरएक्स 100’ का रीमेक है। इसका निर्माण ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा।

‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘जादुई पल जिसका हम इंतजार कर रहे थे, वह आ गया है। ‘तड़प’ का इंतजार खत्म। अद्भुत प्रेम कहानी 24 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।’’

इसी के साथ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी अहान को उनकी पहली फिल्म के लिए बधाई दी है। देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह इमोशनल है। अहान इतनी जल्दी बड़ा हो गया है! तहे दिल से हार्दिक बधाई..’

First Published on: March 2, 2021 3:10 PM
Exit mobile version