गृहमंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लीला फर्नांडिज से हार गई।
तोक्यो खेलों में पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में शीर्ष दोनों स्थान भारत के नाम रहे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को बधाई दी।
भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता।
दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में अवनि ने महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
स्टार पैरा एथलीट और दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में सोमवार को रजत पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक फाइनल में पहुंची टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को बधाई दी।
विश्व युवा कांस्य पदक विजेता विश्वमित्र चोंगथाम समेत भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई युवा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए।
भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी।
सिडनी और मेलबर्न में कोविड-19 लॉकडाउन और राज्यों की सीमाएं बंद कर दिये जाने के कारण मैचों को तय कार्यक्रम के साथ आयोजित किये जाने की संभावना नहीं है।
गौरव सैनी (70 किग्रा) ने दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पीटरसन ने कहा कि कोहली अपनी मेहनत से सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं।
राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा।
भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना हो गया जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है ।
क्रिकेट प्रेमियों ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अविश्वसनीय जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम के ‘जज्बे और धैर्य’ को सलाम किया।
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा नमूना पेश किया।
कोच विक्रम राठौर ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि खराब फॉर्म खेल का हिस्सा है और वे जल्दी ही रन बनायेंगे ।
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक स्कोर के साथ शुरुआत की।
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का स्वदेश वापसी पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की है।
तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नये मामलों की घोषणा की गई, हालाकि इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।