पहलवान पूजा ढांडा कोरोना वायरस संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी पहलवान पूजा ढांडा ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिली है।

हिसार। राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी पहलवान पूजा ढांडा ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिली है।

पूजा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। वह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला है। उन्होंने 2018 में 57 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।

हिसार की पूजा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं कोराना पॉजिटिव पायी गयी हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आये है वे जांच करवाये और पृथकवास में रहे। मैं भी पृथकवास में हूं।’’

First Published on: April 16, 2021 6:32 PM
Exit mobile version