तस्करी के 12 किलो सोना जब्त, पांच गिरफ्तार

कोलकाता। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम बंगाल में अलग-अलग अभियानों में लगभग 6.22 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 12 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में और शुक्रवार को उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में अभियान चलाया। कोलकाता और सिलीगुड़ी से 6.8 और 4.9 किलो तस्करी का सोना जब्त किया।

First Published on: November 1, 2020 12:16 PM
Exit mobile version