अंडमान-निकोबार में कोरोना के 17 नए मामले

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना के 17 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 4,494 हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 17 लोगों में से नौ ने हाल ही में यात्रा की थी, जबकि अन्य आठ पहले से संक्रमित पाए गए लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अधिकारी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में अभी 167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 4,267 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में वायरस से अबतक 60 लोगों की मौत हुई है।

First Published on: November 12, 2020 1:35 PM
Exit mobile version