दिल्ली में मास्क न लगाने पर अब तक 25 हजार लोगों पर जुर्माना

File Photo

नई दिल्ली। दिल्ली में जून से अब तक मास्क नहीं लगाने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया। पिछले एक सप्ताह में मास्क नहीं लगाने पर 22,000 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर शहर के 11 जिलों में 1,100 लोगों को पकड़ा गया और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए पांच सौ लोगों पर जुर्माना लगाया गया। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न अधिकारियों द्वारा जागरूकता फैलाने और अपील किए जाने के बावजूद कोविड-19 के नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है और इसके लिए सख्त निगरानी की जरूरत है।

 

First Published on: September 29, 2020 12:23 PM
Exit mobile version