खाई में गिरा लोगों से भरा वाहन, 7 की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि वाहन चढ़ाई से नीचे की ओर आ रहा था तभी अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और वाहन तांतिकोंडा के निकट खाई में गिर गया। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे।

वे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव गोकावरम लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे में कम से कम दस लोग घायल हुए हैं और उन्हें राजामहेंद्रवरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

First Published on: October 30, 2020 12:50 PM
Exit mobile version