असम: दुर्गा पूजा देखने गयीं तीन लड़कियों से दुष्कर्म

भाषा भाषा
राज्य Updated On :

गोवालपाडा। असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोवालपाडा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया।

सरमा ने कहा, हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में दुष्कर्म व पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे। वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे।