छत्तीसगढ़ : कोरोना के 1548 नए मामले, संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,548 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 2,09,288 हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,548 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 2,09,288 हो गई।

राज्य में आज 258 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1910 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 1548 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 180, दुर्ग से 73, राजनांदगांव से 110, बालोद से 76, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 48, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 71, महासमुंद से 71, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 115, कोरबा से 126, जांजगीर—चांपा से 172, मुंगेली से 28, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से तीन, सरगुजा से 49, कोरिया से 35, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 28, जशपुर से 30, बस्तर से 49, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 31, सुकमा से 10, कांकेर से 25, नारायणपुर से तीन, बीजापुर से पांच तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,09,288 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,87,522 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,221 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2545 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 43,236 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 630 लोगों की मौत हुई है।

 

First Published on: November 14, 2020 10:25 AM
Exit mobile version