भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के उपलक्ष्य में अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में हुए शामिल

धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली। टेलीविजन धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है।

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में गोविल ने संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोविल जी का जीवन गैर विवादित रहा है। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।’’

First Published on: March 18, 2021 6:06 PM
Exit mobile version